राजगढ़,29 जून 2025
ब्यावरा शहर के अंजंनीलाल मंदिर धाम के समीप दो पक्षों में उस वक्त विवाद गहरा गया जब वहां पति पत्नी में हुए विवाद को सुलझाने के लिए इकट्ठे हुए थे। विवाद इतना बड गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई के साथ साथ जमकर लाठी, चाकू चले। झगड़े में कई लोगों को गंभीर चोटे आना बताई जा रही है। सभी घायलों को ब्यावरा और राजगढ़ के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

क्या है मामला- बीते साल अप्रैेल माह में अंकित पिता गोविंद सेन निवासी मोतीपुरा का विवाह रक्षा पुत्री रमेष सेन के साथ हुआ था। उसके बाद से ही दोनों पति पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था, इस बात पर लड़की अपने माइके में आकर रहने लगी। विवाद के कारण लड़की के स्वजनों द्वारा लड़की को सुसराल नही भेजा जा रहा था। इस बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच पांच पांच लोग इकट्ठा होकर विवाद को सुलझाने का तय हुआ था। लेकिन अंकित के परिजनों के मुताबिक  रविवार को अंजनीलाल मंदिर के पास सभी लोग एकत्रित हुए, लेकिन लड़की पक्ष वाले ज्यादा व्यक्तियों को साथ लेकर आए। वह सभी लोग लड़की के बैंक अकाउंट में स्वीक्यूरिटी के तौर पर 11 लाख रूपये जमा करने के बाद ही लड़की को भेजने को कहा। इसी बात पर दूसरे पक्ष ने नाराजगी दिखाई और कहासुनी होने लगी। कहासुनी में बात बढ़ गयी और दोनों पक्षा आपस में भिड़ गए। इसी बीच दोनों पक्षों में हाथापाई के साथ लाठी से हमले किये गए। जिसमें दोनों पक्षों के करीब आठ-दस लोग घायल होना बताया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी। पुलिस ने इस बात का खुलासा किया है कि घटना में पुरषोत्तम पिता कवंरलाल सेन, अंकित पिता गोविंद सेन, अजय पिता रोड़जी सेन, गोविंद पिता कवंरलाल सेन सभी निवासी मोतीपुरा एवं रंगलाल पिता रामलाल सेन निवासी बगा को चोटे आयी है।