जेवर एयरपोर्ट से उड़ान का बढ़ा इंतजार
नोएडा । नोएडा के जेवर में तैयार हो रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब पहली पैसेंजर फ्लाइट अगले साल अप्रैल में उड़ान भरेगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर किरण जैन ने ये जानकारी गुरुवार को दी। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक हम एयरोड्रोम लाइसेंस के लिए आवेदन करेंगे। कैलिब्रेशन फ्लाइट्स और वैलिडेशन प्रोसेस दिसंबर तक पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में अप्रैल 2025 के अंत तक कमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने की पूरी उम्मीद है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक, पहले चरण में बन रहे रनवे की लंबाई 39 किलोमीटर एवं चौड़ाई 60 मीटर है। रनवे पर एस्फाल्ट एवं डामर का काम पूरा हो गया है। रनवे मार्किंग, एप्रोच लाइट और एयर फील्ड ग्राउंड लाइटिंग पर काम जारी है। ड्रेनेज सिस्टम खास तकनीक से बनाया गया है, ताकि बारिश में वाटरलॉगिंग न हो पाए। अगले दो महीने में रनवे तैयार हो जाएगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक, पहले चरण में बन रहे रनवे की लंबाई 3.9 किलोमीटर एवं चौड़ाई 60 मीटर है। रनवे पर एस्फाल्ट एवं डामर का काम पूरा हो गया है। रनवे मार्किंग, एप्रोच लाइट और एयर फील्ड ग्राउंड लाइटिंग पर काम जारी है। ड्रेनेज सिस्टम खास तकनीक से बनाया गया है, ताकि बारिश में वाटरलॉगिंग न हो पाए। अगले दो महीने में रनवे तैयार हो जाएगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बन रहे टर्मिनल का काम भी जोर-शोर से चल रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट हेड दिनेश जामवाल के मुताबिक, टर्मिनल के साइड में और छत पर काम चल रहा है, जबकि बैगेज हैंडलिंग सिस्टम का इंस्टॉलेशन भी लगभग पूरा होने वाला है। फ्लाइट्स फ्यूलिंग सर्विसेज, ग्राउंड हैंडलिंग और कार्गो सहित प्रमुख एयर कंडीशनर काम पूरा हो गया है। एक लाख स्क्वायर मीटर में बन रहे टर्मिनल में आधुनिकता के साथ-साथ यूपी के विरासत की भी झलक देखने को मिलेगी। टर्मिनल के फॉरकोर्ट को बनारस के घाट के तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। नोएडा एयरपोर्ट से सितंबर 2024 में पैसेंजर फ्लाइट की उड़ान का संचालन शुरू होना था, लेकिन निर्माण कार्य में देरी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया। अब अप्रैल 2025 से पैसेंजर फ्लाइट के संचालन शुरू होने की संभावना है। नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण में 12 मिलियन पैसेंजर की क्षमता होगी।
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
