केंद्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की
भोपाल : दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने मध्यप्रदेश के जलजीवन मिशन की समीक्षा की। बैठक में मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके भी उपस्थित थीं।
मंत्री श्रीमती उईके ने बताया कि जल जीवन मिशन के माध्यम से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा प्रशासनिक अमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकांक्षाओं के अनुरूप हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने और जल संरक्षण की दिशा में कटिबद्ध है। बैठक में सचिव पी. नरहरि ने प्रदेश में जल जीवन मिशन में किए गए कार्यों की जानकारी दी।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने जल जीवन मिशन की सफलता की कहानियों पर केन्द्रित पुस्तक का विमोचन भी किया
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (11 मार्च 2026)
नारी शक्ति मसाला प्रसंस्करण इकाई बनी ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले के 2548 हितग्राहियों को मिल रहा आर्थिक लाभ
जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई की गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
पक्के घर का सपना हुआ साकार, पीढ़ियों का ’कच्चा मकान’ छोड़ अब पक्के आवास में मुस्कुरा रहा है सुखराम का परिवार
