उद्धव की शिवसेना ने मोदी सरकार की मणिपुर नीति पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत तेज हो गई है। विपक्षी गुट एमवीए लगातार सरकार पर हमलावर है। अब शिवसेना ने NDA की केंद्र सरकार पर हमला बोला है। दरअसल, शिवसेना ने अपने मुखपत्र के जरिए मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधा है।
मणिपुर पर सरकार को घेरा
शिवसेना ने कहा कि मोदी सरकार रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए कबूतर उड़ा रही है, लेकिन मणिपुर में लगातार हो रही हिंसा पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इसमें यह भी कहा गया कि मणिपुर हिंसा पर मोदी सरकार के मुंह में दही जम गया है।
डेढ़ साल से हिंसा जारी
पिछले डेढ़ साल से मणिपुर हिंसा की चपेट में है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार कुछ नहीं कर रहीं। लेख में कहा गया कि इस हिंसा में 200 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं और केंद्र ने जनता को बीरेन सिंह और मणिपुर से असम भाग चुके राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के हवाले कर दिया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
