भोपाल से झारखंड के लिए दो नई ट्रेनों की सौगात
भोपाल|मध्य प्रदेश और झारखंड के बीच रेल कनेक्टिविटी बढ़ने जा रही है. इससे दोनों राज्यों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को आसानी होगी. यात्रियों का सफर आरामदायक होना है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के चोपन के लिए भी ट्रेन शुरू हो रही है. दोनों ट्रेनों की शुरुआत आज से होगी और भोपाल रेलवे स्टेशन से चलेगी. सीएम मोहन यादव हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे. वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे|
भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस का शेड्यूल
भोपाल से धनबाद के बीच मंगलवार(24 फरवरी) से ट्रेन का संचालन शुरू हो रहा है|
ट्रेन (गाड़ी संख्या 11631/11632) शाम 7.30 बजे भोपाल जंक्शन रेलवे स्टेशन से रवाना होगी. अगले दिन रात 8.20 बजे धनबाद पहुंचेगी|
भोपाल से रवाना होकर ट्रेन विदिशा, गंजबसौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, खन्ना बंजारी, ब्यौहारी, मरवास ग्राम, सिंगरौली, ओबरा डैम, चोपन, रेणुकूट, गढ़वा, डाल्टनगंज, लातेहार, पतरातु, रांची, बोकारो होते हुए धनबाद पहुंचेगी|
वापसी में ट्रेन धनबाद से सुबह 7.20 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7 बजे भोपाल पहुंचेगी|
ये ट्रेन सप्ताह में तीन दिन संचालित होंगी|
भोपाल-चोपन एक्सप्रेस का शेड्यूल
भोपाल-चोपन ट्रेन का संचालन भी मंगलवार से शुरू होगा|
ट्रेन (गाड़ी संख्या 11633/11634) भोपाल से रात 8.55 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10.50 बजे पहुंचेगी|
भोपाल से रवाना होकर ट्रेन विदिशा, गंजबसौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, खन्ना बंजारी, ब्यौहारी, मरवास ग्राम, सरई ग्राम, बरगवां, सिंगरौली, करैला रोड, मिर्चाधुरी और ओबरा डैम होते हुए चोपन पहुंचेगी|
वापसी में ट्रेन चोपन से शाम 5.10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7 बजे भोपाल पहुंचेगी|
भोपाल-चोपन एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी|
यूके राइडर के एक्सीडेंट के बाद भाई का बड़ा बयान, बोले- अब करूंगा अनुराग डोभाल का पर्दाफाश
‘चुप रहो’ कहकर फैंस को शांत कराते दिखे जूनियर एनटीआर, वीडियो वायरल
मां विंध्यवासिनी धाम में 20 घंटे होंगे दर्शन, चरण स्पर्श रहेगा प्रतिबंधित
‘द 50’ के टास्क में फंसे रजत दलाल और फैजू, गेम में दांव पर लगा भविष्य
500 से ज्यादा छात्रों वाले स्कूलों में लगेगा आधार अपडेट कैंप
युद्ध की आहट से यूपी के गेहूं निर्यात पर संकट, 1600 करोड़ के सौदे रद्द
हर आंगनबाड़ी से 10 हजार की मांग, सीडीओ की डिमांड पर गिरी गाज
