नदी में डूबने से दो बच्चो की मौत
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में नदी में बकरी को बचाने गए दो बच्चो की डूबने से मौत हो गई जबकि 4 अन्य बच्चो को बचा लिया गया है लिस अधीक्षक राजेश एस. ने रविवार को बताया कि थाना कलान अंतर्गत तिलौआ गांव के रहने वाले कुछ बच्चे शनिवार शाम को पास ही में एक नदी के पास बकरियां चरा रहे थे। उन्होंने बताया कि उसी दौरान एक बकरी नदी में चली गई और उसे निकालने के लिए कम से कम छह बच्चे नदी में गए। उन्होंने बताया कि बच्चे गहरे पानी में डूबने लगे तो उनकी चीख सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और उन्होंने चार बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया, लेकिन वंदना (12) और सिलेश (10) की डूबने से मौत हो गई। राजेश ने बताया कि बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाला और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बचाए गए बच्चों में से एक की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
