ट्रैफिक दरोगा ने कैब चालक को डंडे से पीटा
ट्रैफिक दरोगा ने एक कैब चालक की डंडे से पिटाई कर दी। घटना कमता की बताई जा रही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसके बाद उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेकर जांच के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि कमता के पास कैब चालक ने सड़क पर गाड़ी खड़ी कर दी थी। इसको लेकर ट्रैफिक दरोगा की चालक से कहासुनी हो गई।
झल्लाए दरोगा ने चालक की पिटाई कर दी। एडीसीपी ट्रैफिक अजय कुमार के मुताबिक मामले की जानकारी मिली है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, किताब-कॉपी और ड्रेस खरीदनें पर बड़ा फैसला, पैरेंट्स को राहत
12 किमी होगी मेट्रो सेकंड फेज के ट्रैक की कुल लंबाई, 150 करोड़ से बनेगा बसंतकुंज डिपो
पोषण आहार के निजीकरण पर सियासी घमासान, महिलाओं के रोजगार का मुद्दा गरमाया
राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘राइट टू रिकॉल’ का मुद्दा” जानिए किन देशों में लागू है यह व्यवस्था?
