नवंबर का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार
जबलपुर। ठंड का असर अब शुरु हो चुका है| नवंबर माह का सबसे ठंडा दिन गुरुवार रहा, जब सीजन में पहली बार पारा दहाई के नीचे उतरा और 9 डिग्री पर ठहर गया| मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे के दौरान पारे में और गिरावट आएगी| दिन का तापमान 26 डिग्री से नीचे आने के कारण अब दिन में भी ठंड महसूस हो रही है। हिमालय में बर्फबारी के बाद उत्तरी हवा से समूचे मध्यप्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। जबलपुर में ठंड के इस सीजन में पहली बार पारा दहाई के अंक के नीचे उतर 9 डिग्री पर आया है। जिसके बाद दिन के साथ साथ रात में भी ठंड महसूस की गई।
सीजन में पहली बार दहाई के नीचे उतरा पारा
स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तरी भारत और दक्षिणी हिस्सो में हुई बारिश के बाद वातावरण में ठंडक बढ़ी| मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकत्तम तापमान 25.08 डिग्री सेल्यिसस सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 9.0 सामान्य से 4 डिग्री कम दर्ज किया गया। हवा में नमी प्रात: काल 72 प्रतिशत और सायंकाल 51 प्रतिशत आंकी गई। सूर्योदय सुबह 6.34 पर और सूर्यास्त शाम 5.24 पर हुआ। प्रदेश में सबसे कम 06.01 डिग्री तापमान कल्याणपुर (शहडोल) जिले में दर्ज किया गया। उत्तर पूर्वी हवायें 3 से 4 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। गत वर्ष आज के दिन अधिकत्तम तापमान 20.0 और न्यूनतम तापमान 15.01 डिग्री दर्ज किया गया था।
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
