कामखेड़ा दर्शन करने जा रहे थे ग्रामीण, ट्रेक्टर पलटा 8 घायल

सुरेशशर्मा, Editor-in-chief
शनिवार 17 अगस्त 2024
राजगढ़। शनिवार को राजस्थान के कामखेड़ा बालाजी के दर्शन करने जा रहे ग्रामीणों का ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमे 8 लोग घायल हो गए। घटना राजगढ़ पाटन रोड की है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश राजगढ़ जिले के बीरमपूरा गांव के ग्रामीण राजस्थान के कामखेड़ा बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे, तभी राजगढ़ पाटन रोड पर ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना पर एंबुलेंस की सहायता से घायलों को ज़िला अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रेक्टर में 13 लोग सवार थे, ट्रैक्टर पलटने से 8 लोग घायल हो गए, जिसमें से 3 गंभीर घायलो को भोपाल रेफ़र किया गया। बाकी घायलों का ईलाज जिला अस्पताल राजगढ़ में किया जा रहा है।