भारतीय मजदूर संघ का परिचय एवं अभ्यास वर्ग का हुआ आयोजन....। पंच परिवर्तन से होगा समाज का उत्थान: मुकेश सेन

06 जुलाई, 2025 राजगढ़ मप्र.
नरसिंहगढ़। स्थानीय डे केयर सेंटर में भारतीय मजदूर संघ का एक दिवसीय परिचय एवं अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। इस वर्ग में भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं को संगठन की रीतिनीति की जानकारी दी गई, साथ ही आगामी कार्ययोजना बनाई गई। वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सेन उपस्थित रहे। उन्होंने इस अवसर पर पंच परिवर्तन विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि समाज में परिवर्तन लाकर भारत को परम वैभव पर पहुंचाया जा सकता है। इसके लिए सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य और स्व का बोध जैसे विषयों से परिवर्तन की शुरुआत की जाएगी तो निश्चित हमारा भारत पुनउत्थान की ओर बढ़ेगा। उन्होंने इस विषय पर देश के सामने की चुनौतियां और भारत के संघर्ष के बारे में भी बताया। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री एडवोकेट संजय शेखर शर्मा ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ देशभक्ति के साथ श्रमिक हित में कार्य करता है। कार्यक्रम में आभार भारतीय मधु संघ के तहसील अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत ने व्यक्त किया । जबकि कार्यक्रम संचालन भारतीय मजदूर संघ के तहसील मंत्री रोहित सक्सेना ने किया । कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष राजेश सक्सेना एवं बापू सुमन ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना, पेंशनर एसोसिएशन के जिला संयोजक बापू सुमन, विद्युत विभाग पेंशनर संघ के जिला संयोजक अशोक मिश्रा, हम्माल तुलावटी मजदूर महासंघ के प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह उमठ एवं धीरज नगर ब्यावरा, हिमालय एवं तुलावटी संघ के जिला अध्यक्ष राजेश मेवाड़े, मत्स्य महासंघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप मेवाड़े जिला उपाध्यक्ष संतोष मेवाड़े, रूपेश गुर्जर, सुरेश मेहर, जगदीश शर्मा, सुनील शर्मा, प्रकाश शाक्यवार, गिरीश पाराशर, करण कुशवाह, राजू कुशवाह, सोनू कुशवाह, राजा कुशवाह, पप्पू कुशवाह, छोटू कुशवाह, गोविंद कुशवाह, हरि कुशवाह, राजू कुशवाह सहित कई लोग मौजूद थे।