भारतीय मजदूर संघ तहसील नरसिंहगढ़ की कार्यकारिणी घोषित

08 जून 2025 राजगढ़ मप्र.
नरसिंगढ़। कर्मचारियों के हित में काम करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन भारतीय मजदूर संघ की तहसील इकाई की घोषणा 7 जून को नगर नरसिंहगढ़ में की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश सेवानिवृत्ति पेंशनर्स महासंघ के जिला संयोजक बापूजी सुमन एवं विशेष अतिथि भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री एडवोकेट संजय शेखर शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष राजेश सक्सेना द्वारा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मंत्री संजय शेखर शर्मा ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ मजदूरों के हित में काम करने वाला संगठित और असंगठित क्षेत्र का विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। भारतीय मजदूर संघ की स्थापना से लेकर वर्तमान में भारतीय मजदूर संघ की स्थापना के 70 वर्ष की जो कार्यक्रम चल रहे हैं उसके बारे में भी विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय मजदूर संघ एक गैर राजनीतिक श्रम संगठन है श्रम संगठन हमारा साध्य नहीं है बल्कि राष्ट्र का निर्माण एवं सर्वांगीण विकास का साधन है इसलिए हमने राष्ट्र हित, उद्योग हित, श्रमिक हित को सर्वोपरि रखा है । क्योंकि यह तीनों ही परस्पर एक दूसरे के पूरक हैं । कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ की तहसील कार्यकारिणी की घोषणा की गई । भारतीय मजदूर संघ संभाग प्रभारी श्रीमती मेघा दुबे एवं विभाग प्रमुख श्री गोपाल शर्मा की अनुशंसा एवं पूर्व विभाग प्रमुख एवं वर्तमान पर्यावरण मंच प्रदेश संयोजक श्री पवन मेहता की सहमति से राजगढ़ जिला मंत्री संजय शेखर शर्मा एडवोकेट ने तहसील नरसिंहगढ़ की तहसील कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें जितेंद्र सिंह को तहसील अध्यक्ष एवं रोहित कुमार सक्सेना नगर पालिका को तहसील मंत्री नियुक्त किया गया है । इसके अलावा अरुण वैष्णव एमपीईवी , डॉक्टर सुनील यादव एवं रूपेश गुर्जर हिम्माल तुलावटी संघ को तहसील उपाध्यक्ष, गोविंद कुशवाहा ऑटो टैक्सी यूनियन, सलमा खान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ममता भिलाला शिक्षिका को तहसील सह मंत्री नियुक्त किया गया। सुरेश पुष्पद नंदगांव रोजगार सहायक जनपद पंचायत को कार्यालय मंत्री बनाया गया जबकि अर्पित शर्मा क्लर्क बो ऑफिस को तहसील कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में बद्री जायसवाल मध्य प्रदेश विद्युत मंडल, राजू सोनी इलेक्ट्रीशियन यूनियन, लक्ष्मण सिंह दांगी एचपी विभाग , प्रकाश कुशवाहा उर्फ सोनू नगर पालिका परिषद नरसिंहगढ़, हरिओम पाराशर विद्युत मंडल को एवं विधि सलाहकार के रूप में श्याम सुंदर वैष्णव की घोषणा की गई ।
नियुक्त पदाधिकारी को पर्यावरण मंच के प्रदेश संयोजक पवन मेहता , विभाग प्रमुख गोपाल शर्मा, जिला अध्यक्ष राजेश सक्सेना, जिला मंत्री संजय शेखर शर्मा बापूजी सुमन पर्यावरण मंच के तहसील अध्यक्ष नरेंद्र सक्सेना, तहसील सुठालिया अध्यक्ष देवराज लोधी, जगन्नाथ लोधी,भारतीय मत्स्य मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप मेवाडे, संतोष मेवाडे हिम्माल तुलावटी संघ के जिला अध्यक्ष राजेश मेवाड़े, हलवाई संघ के हरि कुशवाहा ,पप्पू जी कुशवाह ,सोनू कुशवाह, राजू कुशवाहा करण कुशवाह, स्वास्थ्य विभाग सुपरवाइजर श्रीमती विद्यु दुबे, ऑटो टैक्सी यूनियन के विनोद कुशवाहा, हिम्माल तुलावटी संघ के गिरीश पाराशर, हरिओम मीना, हेमंत जाटव, गोपाल कृष्ण शर्मा ,राजेश मालवीय, सुरेश मेहरा भगवान दास बैरागी ने बधाई दी।