भारतीय सेना के सम्मान में निकाली विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

07 जून 2025 राजगढ़ मप्र.
ब्यावरा। ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में शनिवार को शहर में भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री नारायणसिंह पंवार और नर्मदापुरम सांसद दर्शनसिंह चौधरी शामिल हुए। यात्रा के दौरान देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। यात्रा का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी द्वारा एक पेड मां के नाम लगाकर किया। दोपहर 1 बजे भोपाल बायपास से शुरू हुई यात्रा शहर के मुख्य मार्गाे से होते हुए मंडी प्रांगण पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में सेकडों किसान ट्रैक्टरों पर सवार हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे राहगीरों के साथ यात्रा में शामिल लोगों में देशभक्ति की भावना दिखाई दे रही थी। यात्रा संयोजक किसान मोर्चा जिला महामंत्री इंदरसिंह लववंशी ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना, राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना और युवाओं में देश प्रेम की भावना को जागृत करना है। श्री लववंशी ने कहा कि ऐसी यात्राएं लोगों को एक साथ लाती हैं और उन्हें राष्ट्रीय पहचान के महत्व का स्मरण कराती हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा सांसद दर्शनसिंह चौधरी व मध्य प्रदेश शासन के मंत्री नारायणसिंह पंवार नेे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पराक्रम दिखाया, तो वहीं पूरे देश ने सेना के साथ कदम मिलाते हुए दुश्मन के मंसूबों को नाकाम कर दिया। आज यहां हर हाथ में तिरंगा और हर चेहरे पर गौरव की अनुभूति से प्रमाणित है कि मां भारती के सम्मान और स्वाभिमान के लिए हम सभी सदैव समर्पित हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राजपूत, जिला प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, प्रयागराज रघुवंशी, जिला महामंत्री अमित शर्मा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री विधायक प्रतिनिधि इंदरसिंह लववंशी। दीपेंद्रसिंह चौहान, जसवंत गुर्जर, मानसिंह टोंका, रामनारायण दांगी, रामगोपाल दांगी, मंडल अध्यक्ष राजू यादव, जयेंद्र गुर्जर, श्यामसिंह सौंधिया, बलवान सोंधिया, दीपकमल शर्मा, राम भील सहित बडी संख्या में भाजपाई व किसान मौजूद रहे।