मंत्री पंवार के प्रयासों से ब्यावरा विधानसभा के शैक्षणिक विकास को मिली नई उड़ान — 5 स्कूलों के लिए मिली 3.61 करोड़ की सौगात
ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक नारायण सिंह पंवार के निरंतर प्रयासों से पांच शासकीय विद्यालयों को लगभग 3 करोड़ 61 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत हुई है।
इस स्वीकृत बजट से गवर्मेंट हाइयर सेकेंडरी स्कूल मलावर, और ग्राम जड़कड़ियाखेड़ी, सेमलापार ,नापानेरा ,बैरसिया के गवर्मेंट हाई स्कूल में 15 अतिरिक्त कक्ष और 6 प्रयोगशालाओं (लैब्स) का निर्माण किया जाएगा, जिससे छात्रों को बेहतर शिक्षा वातावरण एवं प्रयोगात्मक अधिगम का अवसर मिलेगा।
मंत्री पंवार ने जानकारी देते हुए कहा कि "यह राशि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकृत की गई है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार शिक्षा को प्राथमिकता देती है, और यह सौगात बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव को और मजबूत करेगी। आने वाले समय में अन्य विद्यालयों के उन्नयन के लिए भी लगातार प्रयास जारी रहेंगे।
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
