मोटर दुर्घटना में मृतक के परिजन को मिला एक करोड़ 7 लाख 5000 का मुआवजा
ब्यावरा। गत 18 अक्टूबर 2023 को एक सड़क मोटर दुर्घटना में मृत हुए स्वदेश दांगी पिता रामचरण दांगी निवासी ग्राम जटामणी तहसील जीरापुर जिला राजगढ़ के मामले में प्रदत्त क्लेम के पारित निर्णय में मृतक के परिजन माता-पिता को एक करोड़ 7 लाख 5000 रूपये का मुआवजा बीमा कंपनी को भुगतान करने को कहा है। मामले में पेरवी कर रहे एडवोकेट राजेंद्र यादव ब्यावरा ने बताया कि स्वदेश दांगी जो कि रषिया में एमबीबीएस कर रहा था, वह गत 18 अक्टूबर 2023 को एक कार क्रमांक एमपी 09 जेड डब्ल्यू 9543 से इंदौर से अपने गांव आ रहा था, कार के ड्राइवर ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पलट दिया। जिससे स्वदेश दांगी के सिर पर शरीर में गंभीर छोटे आने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की रिपोर्ट जीरापुर थाने में की गई थी। विवेचना उपरांत कार चालक के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। घटना में मृतक स्वदेश दांगी के माता-पिता भाई व दादा दादी की ओर से एडवोकेट राजेंद्र यादव ब्यावरा ने प्रधान जिला न्यायाधीश राजगढ़ के न्यायालय में क्लेम प्रकरण प्रदत्त किया था। जिसमें गत दिवस 3 जुलाई 2025 को निर्णय पारित कर मृतक के परिजन माता-पिता को एक करोड़ 7 लाख 5000 रूपये आईसीसी बीमा कंपनी द्वारा भुगतान करने का आदेश पारित किया गया है।
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
प्राइवेट आइलैंड पर जेफ्री एपस्टीन का बड़ा खुलासा, मस्जिद निर्माण का दावा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
नशे पर बड़ा वार: 1745 करोड़ की कोकीन जब्त, मुंबई में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई
