सुस्त शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी में दबाव, नीतिगत फैसलों का इंतजार
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार (30 अप्रैल) को लाल निशान में ओपन हुए। बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस जैसे भारी भरकम शेयरों में बड़ी गिरावट ने बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 और सेंसेक्स को नीचे खींचा।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज मामूली वृद्धि के साथ 80,370.80 अंक पर खुला। हालांकि, यह खुलते ही लाल निशान में फिसल गया। सुबह 9:25 बजे सेंसेक्स 73.76 अंक या 0.09% की गिरावट लेकर 80,214.62 पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) आज 24,342.05 अंक पर खुला। खुलते ही इंडेक्स गिरावट में चला गया। सुबह 9:26 बजे यह 48.65 अंक या 0.20% की गिरावट लेकर 24,287.30 पर था।
CCS की बैठक और यूएस ट्रेड डील फोकस में
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) और कैबिनेट सुरक्षा समिति (CCS) की बैठक पर आज निवेशकों का फोकस रहेगा। निवेशक यह बारीकी से देखेंगे कि भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ क्या कदम उठाती है और उसका बाजार पर क्या असर होता है। इ
सके अलावा, Q4 रिजल्ट्स, प्राइमरी मार्केट की गतिविधियां, भारत-अमेरिका ट्रेड डील, निफ्टी का साप्ताहिक F&O एक्सपायरी और विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय शेयरों की खरीद भी बुधवार को बाजार की चाल तय करेंगे। गुरुवार 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। ऐसे में निवेशक आज अपने पोर्टफोलियो में बदलाव कर सकते हैं।
बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस 5% टूट
बाजार खुलते ही हैवीवेट फाइनेंशियल स्टॉक्स बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस 5% से ज्यादा टूट गए। दोनों कंपनी के शेयरों में यह गिरावट जनवरी-मार्च तिमाही 2025 के नतीजे उम्मीद से कम रहने के चलते आई है।
ग्लोबल मार्केट की चाल पर एक नजर
कल रात अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डाऊ जोंस 0.75% की तेजी के साथ 40,527.62 पर बंद हुआ जबकि S&P 500 0.58% बढ़कर 5,560.83 और नैस्डेक कंपोजिट 0.55% की बढ़त के साथ 17,461.32 के स्तर पर बंद हुआ।
बुधवार सुबह एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला, क्योंकि निवेशक कई महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों और नीतिगत फैसलों का इंतजार कर रहे थे। इसमें चीन का अप्रैल का PMI डेटा शामिल है, जो दो महीने के निचले स्तर पर आ गया है। ऑस्ट्रेलिया की महंगाई दर के आंकड़े, और बैंक ऑफ जापान की ब्याज दर तय करने वाली बैठक की शुरुआत।
जापान का निक्की 225 0.22% चढ़ा, ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 0.34% ऊपर रहा, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स और चीन का CSI 300 दोनों में 0.14% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.27% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।
मंगलवार को कैसी थी बाजार की चाल?
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 70.01 अंक या 0.09% की बढ़त लेकर 80,288.38 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 7.45 अंक या 0.03% की मामूली बढ़त लेकर 24,335.95 पर बंद हुआ।
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते 
