बहन सारा अली खान भी साथ आईं नजर
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपने करियर से ज्यादा लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों उनका नाम एक्ट्रेस पलक तिवारी के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में दोनों को साथ देखा गया लेकिन इब्राहिम पैपराजी से बचते नजर आए। इस दौरान इब्राहिम और पलक के साथ सारा अली खान भी मौजूद थीं। वह पैपराजी काे देखकर बस मुस्कुरा दीं।
इब्राहिम ने मास्क से चेहरा छिपाया
वायरल वीडियो में इब्राहिम अली खान, सारा अली खान और पलक तिवारी को एक साथ देखा गया। तीनों साथ में क्वालिटी टाइम गुजारने के लिए साथ आए थे। बाद में जब पैपराजी ने इनकी फोटो क्लिक करनी चाही तो इब्राहिम बचते दिखे। वह मास्क पहने पैपराजी के सामने आए। लेकिन पलक और सारा आराम से फोटो क्लिक करवाती दिखीं।
पलक इब्राहिम और सारा के साथ एक गाड़ी में घर लौटीं
आगे वीडियो में नजर आ रहा है कि पलक तिवारी, सारा और इब्राहिम के साथ ही गाड़ी में बैठकर घर की तरफ लौटी हैं। गाड़ी में भी इब्राहिम ने अपना मास्क नहीं उतारा था। ऐसा लगता है कि वह नहीं चाहते थे कि पैपराजी उनकी फोटो क्लिक करें।
इब्राहिम अली खान करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं?
पिछले साल ‘नादानियां’ से इब्राहिम अली खान ने एक्टिंग में डेब्यू किया था, इसके बाद उनकी फिल्म ‘सरजमीन’ रिलीज हुई। इस साल वह एक फिल्म ‘दिलेर’ कर रहे हैं।
भारत का तेजस प्रोजेक्ट पर पड़ा महायुद्ध का असर, इंजन और रडार की आपूर्ति में आई कमी
ईरान में नया शासन? अमेरिका के रक्षा मंत्री हेगसेथ का बड़ा बयान
पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी ने जारी की चौथी सूची, दूसरी सूची में किया एक बदलाव
पुरातत्व विभाग की नीतियों के खिलाफ बढ़ा विरोध, दिल्ली तक गूंज
अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- ‘नक्सलियों के साथ रहते-रहते खुद बन गए’
देश का सबसे बड़ा नक्सल डंप रिकवर, करोड़ों रुपये, सोना-चांदी बरामद
नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी बुरी तरह फंसा: 20 साल का कारावास और 40 हजार रुपये जुर्माना
