सुरेश शर्मा, प्रधान संपादक 

रविवार 01सितंबर 2024 राजगढ़ म.प्र.
सुठालिया| रविवार दोपहर कुशवाहा समाज के लोगों द्वारा लव कुश जयंती के उपलक्ष्य में,
धूमधाम से चल समारोह निकाला। परलापुरा मंदिर से ढोल बाजे डीजे के साथ निकले जुलूस में आगे ध्वजा बीच में डीजे के साथ पुरुष महिलाओं के बाद अश्वमेघ यज्ञ के घोड़े की झांकी, जिसे लव कुश ने पकड़ा था। उसके पीछे रिशी बाल्मीकि के आश्रम की झांकी चल रही थी।
चल समारोह श्रीं राम मंदिर सदर बाजार बस स्टेड होकर कंचन गार्डन पहुंचा, जहां समाज जन द्वारा समाज उत्थान की बैठक हुई। भोजन उपरांत शाम कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। रामायण के अनुसार लव कुश ईन्द्र अग्नि के अवतार थे। कुशवाहा समाज  उन्हें अपना पूर्वज मानते हैं। श्रावण पूर्णिमा पर उनकी जयंती रहतीं हैं। रक्षाबंधन के दिन से ही अलग अलग जगह पर चल समारोह निकाले जा रहे हैं।