प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के भाजपा सांसदों से की मुलाकात, कहा......
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के भाजपा सांसदों से जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार के खिलाफ विपक्ष के दुष्प्रचार का सामना करने को कहा। पीएम ने महाराष्ट्र से लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों से मुलाकात की।
सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने भाजपा सांसदों से कहा कि वे केंद्रीय बजट में घोषित योजनाओं को जनता तक ले जाएं। सरकार के बारे में दुष्प्रचार के विपक्ष के प्रयासों को विफल करें। बैठक में शामिल भाजपा के एक सांसद ने कहा कि पीएम ने हमसे सरकार के खिलाफ विपक्ष के दुष्प्रचार को रोकने और बूथ स्तर पर प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने के लिए भी कहा। बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे।
भाजपा ने हाल के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 28 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से नौ पर वह जीत हासिल कर सकी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 23 सीटें जीती थीं।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने जिन 15 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से सात पर जीत हासिल की, जबकि अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने चार सीट पर उम्मीदवार उतारे थे। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव सितंबर-अक्टूबर में होने हैं।
ट्रंप प्रशासन से टकराई एआई कंपनी एंथ्रोपिक, पेंटागन के खिलाफ अदालत पहुंचा मामला
सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल: चांदी ₹9250 महंगी, सोना ₹1.62 लाख पर
हरे निशान के साथ खुला बाजार: BSE Sensex 656 अंक उछला, NSE Nifty 50 24,200 के पार
बेटे के साथ हुए व्यवहार पर बोले संजू सैमसन के पिता—उम्मीद है अब ऐसा नहीं होगा
लोक निर्माण विभाग की महिला कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी
टी20 वर्ल्ड कप में दो बार फाइनल हारने वाले देश, खिताब के करीब पहुंचकर भी रह गए खाली हाथ
