उत्तराखंड दौरे को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना
देहरादून: मसूरी में कार्यकर्ताओं सम्मेलन में भाग लेने के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा सुभाष रोड स्थित गुरु नानक वेडिंग पॉइंट पहुंची. जहां उन्होंने पछुवादून, परवादून में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे पर निशाना साधा है. कहा कि हाल ही में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ और जोश ने साबित कर दिया है कि उत्तराखंड की जनता अब बदलाव चाहती है.
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को अपने एक दिवसीय दौरे पर देहरादून आ रहे हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का शुभारंभ करने के साथ ही देहरादून के गढीं कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. उनके दौरे पर सांसद व उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि हमेशा देखा गया है कि जब भी किसी राज्य में चुनाव आता है, तब चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधे कच्चे आधे पक्के प्रोग्राम्स के साथ वहां पहुंच जाते हैं. उसके बाद उद्घाटनों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है.
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता को डबल इंजन की सरकार से बड़ी उम्मीदें थी. लेकिन डबल इंजन की सरकार से उत्तराखंड के निवासियों को कोई लाभ नहीं मिल पाया. बल्कि इसके विपरीत डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड में बाहर के ऐसे लोगों को संरक्षण दिया और काम दिया. उसका कोई भी फायदा उत्तराखंड की जनता को नहीं हुआ. यहां के युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल पाये और युवाओं व लोगों को कोई काम करने का भी फायदा नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हैं कि यहां के युवा पलायन करने को मजबूर हैं.
उन्होंने इस दौरान पलायन ,बेरोजगारी पर भी सरकार को घेरा है. कमारी शैलजा का कहना है कि हाल ही में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ और जोश ने साबित कर दिया है कि उत्तराखंड की जनता अब बदलाव चाहती है. उन्होंने कहा अभी तो यह शुरुआत है और हमने पूरे प्रदेश का दौरा करने की रणनीति बनाई है. ताकि कांग्रेस पार्टी को चुनाव में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतारा जा सके. बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर शासन-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और शासन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. कार्यक्रम स्थल और सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता किया जा रहा है.
बंगाल को लेकर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा आरोप, गिरफ्तारी की जताई आशंका
चारधाम यात्रा से पहले बड़ी खबर, केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा बुकिंग 15 अप्रैल से
