15 जुलाई को सीएम हाउस का घेराव करेगी एनएसयूआई
राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद
भोपाल। मध्य प्रदेश में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया 15 जुलाई को सीएम हाउस का घेराव करेगी। नर्सिंग घोटाले समेत चार मांगों को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। जिसमें एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे। वहीं इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
एनएसयूआई अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने बताया कि चार मांगो को लेकर यह प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें नीट की परीक्षा कराने वाली संस्था एनटीए को बैन किया जाये, नीट की परीक्षा पुन: कराई जाये, अग्निपथ योजना को बंद किया जाये, नर्सिंग घोटाले में शामिल दोषियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर एफआईआर दर्ज कराई जाये। साथ ही वर्षों से छात्र संघ के चुनाव नहीं कराये जा रहे है, छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की जाये।
नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेस करेगी पैदल मार्च
प्रदेश कांग्रेस नर्सिंग घोटाले को लेकर लगातार हमलावर है। इसे लेकर कांग्रेस अब पैदल मार्च करेगी। 18 जुलाई को प्रभात पेट्रोल पंप से अशोका गार्डन थाने तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। कांग्रेस पार्टी अशोका गार्डन थाने पहुंचकर घोटाले के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करेगी। कांग्रेस का आरोप है कि घोटाले में सिर्फ छोटी मछलियों पर कार्रवाई की गई। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भोपाल कमेटी को तैयारी के निर्देश दिए है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (11 मार्च 2026)
नारी शक्ति मसाला प्रसंस्करण इकाई बनी ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले के 2548 हितग्राहियों को मिल रहा आर्थिक लाभ
जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई की गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
पक्के घर का सपना हुआ साकार, पीढ़ियों का ’कच्चा मकान’ छोड़ अब पक्के आवास में मुस्कुरा रहा है सुखराम का परिवार
