पीएम मोदी के जन्मदिन पर एनडीए सरकार कर रही 100 दिन पूरे
नई दिल्ली। एनडीए सरकार 17 सितंबर मंगलवार को पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनके तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे कर रही है। इस दौरान मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि लखपति दीदी है। अब तक एक करोड़ से ज्यादा लखपति दीदियों का नामांकन हो चुका है, जिनकी सालाना आय एक लाख रुपए से ज्यादा है। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि नौकरियों को लेकर सरकार पर सवाल उठाने वालों को इतनी बड़ी संख्या में लखपति दीदियों का उभरना जवाब है।
सरकारी सूत्रों ने मोदी 3.0 के पहले 100 दिनों के प्रदर्शन का ब्योरा जारी किया है, जिसमें इस अवधि के दौरान 15 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि पहली बार जब परियोजनाएं शुरू की गईं, तो उनके उद्घाटन की तारीखों की घोषणा भी एक साथ की गई। इन 100 दिनों में शुरू की गई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की परिकल्पना पहले से की गई थी। अधिकारियों को एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत से पहले 100 दिन का रोडमैप तैयार करने का निर्देश दिया गया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
