नागपुर: स्पा सेंटर में छिपा देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा
नागपुर। नागपुर के एक रिहायशी इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बेलतरोड़ी पुलिस ने ‘7सी वेलनेस स्पा’ पर छापा मारकर दो महिलाओं को मुक्त कराया और एक महिला संचालक को गिरफ्तार किया।
पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि मनीषनगर क्षेत्र में स्थित इस स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के मार्गदर्शन में टीम ने नकली ग्राहक भेजकर जाल बिछाया। जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि यहां देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला बाहरी राज्यों, खासकर ओडिशा की महिलाओं को पैसों का लालच देकर इस काम में धकेलती थी। छापेमारी के दौरान नकद राशि और मोबाइल सहित करीब 15 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया। दोनों पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर रखकर उनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की गई है।
अमित शाह की हुंकार: पूरा बंगाल ममता को विदाई देने के लिए तैयार
कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए CBSE ने जारी किया नया सिलेबस
होमगार्ड प्लाटून कमांडर भर्ती रद्द, हाई कोर्ट ने नए विज्ञापन के दिए निर्देश
पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम डॉ. मोहन, बोले- ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं
शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री Lakhma समेत 59 लोगों की पेशी
उज्जैन की केमिकल कंपनी में 30 कर्मचारियों का कान खराब, हियरिंग मशीन लगी
