कुलदीप यादव अभ्यास में लगे
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव आजकल अभ्यास में लगे हुए हैं। कुलदीप ग्रोइन इंजरी के लिए हुई सर्जरी के बाद पहली बार खेलते दिखेंगे। वह आजकल नेशनल क्रिकेट एकेडमी में गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। कुलदीप को इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना नहीं गया है पर उन्हें अगले माह होने वाले एकदिवसीय सीरीज और चैम्पियंस ट्राफी के लिए टीम में जगह मिली है। भारत को फऱवरी के पहले हफ्ते में इंग्लैंड से 3 वनडे खेलने हैं और कुलदीप की नजरे इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में बेहतर प्रदर्शन पर होगी। हालांकि, अभी ये साफ है कि वो 100 फीसदी फिट नहीं है। कुलदीप यादव पिछले साल अक्टूबर से ही मैदान से दूर हैं। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे से भी बाहर थे। वहीं अब पता चला है कि कुलदीप पूरी ताकत से गेंदबाजी कर रहे हैं । उनके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी फिट हो गये हैं। वह भी आभी अभ्यास में लगे हैं।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
