पैरालंपिक में आज भारत के स्टार एथलीट्स की अहम प्रतियोगिताएँ
पैरालंपिक खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल गुरुवार को फ्रांस की राजधानी में ऐतिहासिक अभियान शुरू करेगा। गुरुवार को बैडमिंटन, तीरंदाजी और टेबल टेनिस के मुकाबले शुरू होंगे। 16 साल की तीरंदाज शीतल देवी हमवतन सरिता के साथ महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन रैंकिंग दौर में उतरेंगी। अद्भुत तीरंदाज शीतल ने पिछले साल हांगझोऊ एशियाई पैरा खेलों में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था।
पुरुषों की कंपाउंड तीरंदाजी में भारत के राकेश कुमार, जो टोक्यो पैरालंपिक खेलों में पदक से चूक गए थे, पेरिस में अपना पहला पदक जीतने की उम्मीद कर रहे हैं और पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन रैंकिंग राउंड में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में हरविंदर सिंह, पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत में श्याम सुंदर स्वामी और महिला रिकर्व ओपन व्यक्तिगत में पूजा भी अभियान शुरू करेंगी।
पैरा बैडमिंटन में सुकांत कदम, मनोज सरकार, सुहास एलवाई, मानसी जोशी, तरुण ढिल्लों, नितेश कुमार, थुलासीमति मुरूगेशन, मनीष रामदास और पलक कोहली अपने-अपने ग्रुप चरण के मैच खेलेंगे। पैरा-ताइक्वांडो में भारत की मुख्य उम्मीद अरुणा तंवर महिलाओं के K44-47 किग्रा वर्ग में मैट पर उतरेंगी। वह अपने अभियान की शुरुआत तुर्की की नूरसिहान एकिंसी के साथ राउंड ऑफ 16 के मुकाबले से करेंगी। अगर वह अपना पहला मैच जीत जाती है तो क्वार्टर फाइनल में आगे बढ़ जाएगी।
1. पैरा बैडमिंटन
मिक्स्ड डबल्स SL3-SU5 (ग्रुप स्टेज)
नितेश कुमार/मुरुगेसन तुलसीमती बनाम सुहास लालिनेकर यतिराज/पलक कोहली (दोपहर 12 बजे)
मिक्स्ड डबल्स SH6 (ग्रुप स्टेज)
शिवराजम सोलैमलाई/निथ्या श्री सुमति (नोट बीफोर: दोपहर 12:40 बजे)
महिला एकल SL3 (ग्रुप स्टेज)
मनदीप कौर (दोपहर 2 बजे से पहले नहीं)
मानसी जोशी (दोपहर 2 बजे से पहले नहीं)
पुरुष एकल SL4 (ग्रुप स्टेज)
सुकांत कदम (दोपहर 2:40 बजे से पहले नहीं)
सुहास एलवाई (दोपहर 3:20 बजे से पहले नहीं)
तरुण (दोपहर 3:20 बजे से पहले नहीं)
पुरुष एकल SL3 (ग्रुप प्ले)
नितेश कुमार बनाम मनोज सरकार (शाम 4 बजे से पहले नहीं)
2. पैरा साइकिलिंग
ज्योति गडेरिया - महिला C1-3 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट क्वालीफाइंग (शाम 4:25 बजे से पहले नहीं)
3. पैरा तीरंदाजी (शाम 4:30 बजे से)
हरविंदर सिंह - पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन (रैंकिंग राउंड)
सरिता, शीतल देवी - महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन (रैंकिंग राउंड)
4. पैरा बैडमिंटन
पलक कोहली - महिला एकल SL4 (ग्रुप प्ले) - शाम 4:40 बजे से
मुरुगेसन थुलासिमाथी - महिला एकल SU5 (ग्रुप प्ले) - शाम 5:20 बजे से
शिवराजम सोलाईमलाई - पुरुष एकल SH6 (ग्रुप प्ले) - शाम 7:30 बजे से
मनीषा रामदास - महिला एकल एसयू5 (ग्रुप प्ले) - शाम 7:30 बजे से
निथ्या श्री सुमति - महिला एकल SH6 (ग्रुप प्ले) - शाम 7:30 बजे से
कृष्णा नगर - पुरुष एकल SH6 (ग्रुप प्ले) - शाम 7:30 बजे से
5. पैरा तीरंदाजी (रात 8:30 से आगे)
श्याम सुंदर स्वामी, राकेश कुमार - 8:30 पीएम ओनवर्ड्स
पूजा - महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन (रैंकिंग राउंड)
शीतल देवी-राकेश कुमार, सरिता-श्याम सुंदर स्वामी - मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन (रैंकिंग राउंड) - रात 8:30 बजे से
हरविंदर सिंह-पूजा - मिक्स्ड टीम रिकर्व ओपन (रैंकिंग राउंड) - रात 8:30 बजे से
6. ताइक्वांडो के लिए
अरुणा - महिला K44 - 47 किग्रा - रात 8:30 बजे से
7. पैरा बैडमिंटन
नितेश कुमार/मुरुगेसन थुलासिमाथी - मिश्रित युगल SL3-SU5 (ग्रुप प्ले) - रात 10:10 बजे से पहले नहीं
सुहास एलवाई/पलक कोहली - मिक्स्ड डबल्स SL3-SU5 (ग्रुप प्ले) - रात 10:50 बजे से पहले नहीं
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
