यूपी में बढ़ी गर्मी की दस्तक, लखनऊ में पारा 30 डिग्री पार
लखनऊ|राजधानी में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। शुक्रवार को दोपहर तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया। तपिश बढ़ने से अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार जाकर 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो इस सीजन में सर्वाधिक है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, राजधानी में पछुआ हवाओं का प्रवेश हो चुका है। इससे शनिवार रात तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके बाद दिन और रात दोनों के तापमान में क्रमश: बढ़ोतरी होगी। आने वाले दिनों में लखनऊ में धूप की तपिश और गर्मी की रफ्तार के तेज होने के संकेत हैं। गर्मी से फसलों को होगा नुकसान कृषि विभाग के प्रोफेसर कहते हैं- मार्च महीना किसानों के लिए चुनौती भरा साबित हो सकता है। तापमान बढ़ने का असर रबी की फसल पर पड़ेगा। खासतौर गेहूं पर। गर्मी से दाने पूरी तरह विकसित नहीं होंगे। इससे पैदावार कम होगी।।गर्म हवाएं चलने से सरसों, चना और मटर जैसी फसल को भी नुकसान हो सकता है। बढ़ते तापमान से खेतों की मिट्टी जल्दी सूख जाती है। इससे सिंचाई का खर्च बढ़ता है। फसलों पर तनाव पड़ता है।
WHO ने स्वास्थ्य एजेंसियों को सतर्क रहने की सलाह दी
शरीर में खून की कमी दूर करने का आसान तरीका
गर्मी में फिट रहना है तो बदलें ये 5 रोजमर्रा की आदतें
Donald Trump को बड़ा झटका, अमेरिकी कोर्ट ने 10% टैरिफ रद्द किया
टी20 और वनडे टीम के लिए नए कप्तान की तलाश तेज
Jabalpur के होटल में महिला का शव मिलने से हड़कंप
Mamata Banerjee इस्तीफा क्यों नहीं दे रहीं? इसके पीछे क्या है पूरा राजनीतिक गणित
