नया बस स्टैंड में हो रहा मालवाहकों का कब्जा
कोरबा अंचल के ट्रांसपोर्टनगर स्थित नया बस स्टैंड परिसर में हल्के मालवाहकों सहित सवारी वाहन, ऑटो व ठेले-गुमटी का अतिक्रमण हो गया है। वहीं कंडम हो चुके वाहनों को भी परिसर में खड़ा कर दिया जाता है।
आधे से ज्यादा हिस्सा इस वजह से घिर जाने से बसों के खड़ी होने की जगह सिमटती जा रही है। अब स्थिति ऐसी है कि बसों के कतार के सामने दूसरी कतार लगानी पड़ रही है। इससे बस चालकों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित होती है। वहीं यात्री भी परेशान होते हैं। कुछ माह में इलेक्ट्रिक बसों का भी शहर में संचालन शुरू हो जाएगा। ऐसे में बस स्टैंड में जगह की कमी से परेशानी और भी बढ़ेगी।
बस मालिक संघ के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने बताया की टी.पी. नगर नया बस स्टैंड में सवारी ऑटो व मालवाहकों का अघोषित स्टैंड बन गया है। इस कारण बस चालकों को भी बस खड़ी करने और निकालने में परेशानी हो रही है। बस ऑपरेटर समस्या की वजह से परेशान है। कई बार इस संबंध में प्रशासन को पत्र लिखकर बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई लेकिन अब तक कार्यवाही नहीं हुई।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
