पांच साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या
सुलतानपुर । यूपी के सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनवातारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार दोपहर से लापता पांच वर्षीय अखिल पुत्र अरविंद कुमार का शव गुरुवार सुबह घर से लगभग 100 मीटर दूर खंडहरनुमा मकान में बरामद हुआ है। मासूम के गले पर धारदार हथियार के निशान पाए गए, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई। मृतक कक्षा एक का छात्र था और उसके पिता नौकरी के सिलसिले में गांव से बाहर रहते हैं। अखिल के गायब होने के बाद परिवार ने बुधवार को उसकी तलाश शुरू की थी।
गुरुवार सुबह शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर गोसाईगंज पुलिस, डॉग स्क्वायड, और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी। पुलिस उपा अधीक्षक जयसिंहपुर रमेश कुमार और थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसपी सोमेन बर्मा भी मौके पर पहुचे है। प्रथम दृष्टया इस वारदात के पीछे किसी आपसी मुकदमेबाजी की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
