सीईओ जनपद पंचायत हरदा पर 5 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया
हरदा : लोक सेवा गारंटी अधिनियम केे तहत नागरिकों को चिन्हित सेवाएं निर्धारित समय सीमा में देने का प्रावधान है। इस अधिनियम के तहत सेवाओं को समय सीमा में न देने पर दोषी अधिकारी पर अर्थदण्ड लगाने का प्रावधान किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरदा बलवान सिंह मवासे द्वारा 2 आवेदन पत्रों का निराकरण निर्धारित समय सीमा में नहीं किया गया। कलेक्टर आदित्य सिंह ने इन आवेदकों को निर्धारित समय सीमा में सेवाएं उपलब्ध न कराने के मामले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मवासे पर कुल 5 हजार रूपये एकमुश्त शास्ति अधिरोपित की है। मवासे को यह राशि सात दिवस की समय सीमा में चालान द्वारा जमा कराने के निर्देश दिये गये है।इसके अलावा कलेक्टर सिंह ने लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 के तहत अधिसूचित सेवाओं से संबंधित आवेदन पर समय सीमा के बाद सेवाएं प्रदान करने पर नायब तहसीलदार हंडिया, नायब तहसीलदार टिमरनी, तहसीलदार रहटगांव व तहसीलदार टिमरनी को चेतावनी जारी की है।
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
