देवेंद्र फडणवीस ने माना जनता और गठबंधन का आभार
मुंबई। महाराष्ट्र में फिर देवेंद्र फडणवीस को बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया है। नेता चुने जाने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी की बड़ी जीत एकता का परिणाम है। उन्होंने इस जीत के लिए जनता, गठबंधन के नेताओं एकनाथ शिंदे और अजित पवार का आभार व्यक्त किया है। फडणवीस ने विश्वास जताया कि नई सरकार महाराष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
मुंबई में हुई बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने हिस्सा लिया। बैठक की शुरुआत में विजय रुपाणी ने विधायकों से मुख्यमंत्री पद के लिए नाम प्रस्तावित करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी विधायक अपने नाम का प्रस्ताव नहीं कर सकता। रुपाणी की इस टिप्पणी पर सभी विधायक ठहाके मारकर हंस पड़े और सभागार का माहौल खुशगवार हो गया। इसके बाद सुधीर मुनगंटीवार और चंद्रकांत पाटिल ने देवेंद्र फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा। अन्य विधायकों ने भी उनके नाम का समर्थन किया। किसी अन्य नाम का प्रस्ताव न होने पर विजय रुपाणी ने देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता घोषित कर दिया।
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
