नाइटक्लब में दिखने के आरोपों के बाद सामने आई FBI डायरेक्टर पटेल के काम के घंटे की डिटेल
अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के डायरेक्टर काश पटेल इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं. पिछले दिनों उनके काम करने पर सवाल खड़े किए गए थे. पूर्व एफबीआई काउंटर-इंटेलिजेंस अधिकारी फ्रैंक फिग्लुज़ी ने कहा था कि काश पटेल को नाइट क्लबों में अधिक देखा जाता है और वो अपने लास वेगास स्थित घर से भी काम करते हैं.
इसी के बाद अब एफबीआई के डिप्टी डायरेक्टर डैन बोंगिनो का बयान सामने आया है. डैन ने काश पटेल की लीडरशिप स्टाइल और काम पर उठाए गए सवालों का खंडन करते हुए कहा कि वो प्रतिदिन 13 घंटे काम करते हैं. वो सुबह 6 बजे ऑफिस आते हैं और शाम 7 बजे ऑफिस से घर जाते हैं.
कितने घंटे करते हैं काश पटेल काम
डिप्टी डायरेक्टरडैन बोंगिनो ने कहा कि उनका और काश पटेल का ऑफिस काफी करीब है. बोंगिनो ने कहा कि काश पटेल सुबह 6 बजे कार्यालय पहुंचते हैं और शाम 7 बजे से पहले नहीं निकलते हैं. बोंगिनो ने कहा कि वह सुबह 7.30 बजे कार्यालय जाते हैं, क्योंकि वो जिम का इस्तेमाल नहीं करते हैं और अपने अपार्टमेंट जिम में जाते हैं.
काश पटेल पर लगे कई आरोप
काश पटेल के ऑफिस टाइमिंग का खुलासा इस समय कोई मामूली बात नहीं है. दरअसल, यह खुलासा इस बीच हुआ है जब काश पटेल के ऑफिस में काम करने पर सवाल उठाए गए हैं. एफबीआई निदेशक पर हाल ही में अपनी नौकरी में रुचि न लेने का आरोप लगाया गया था. एफबीआई के एक पूर्व स्टाफ सदस्य ने दावा किया था कि काश पटेल को ऑफिस से ज्यादा नाइट क्लबों और खेल आयोजनों में देखा जाता है, और उन्होंने अपनी सुविधा के अनुरूप दैनिक और साप्ताहिक बैठकों का समय बदल दिया है, क्योंकि वह ज्यादातर अपने लास वेगास स्थित घर से काम करते हैं.
कौन हैं काश पटेल?
इस दावे को एफबीआई के अंदरूनी सूत्रों ने निराधार बताया. कश्यप ‘काश’ पटेल को इस साल फरवरी में एफबीआई डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. साल 1980 में न्यूयॉर्क में गुजराती पेरेंट्स के घर जन्मे पटेल ने अमेरिका लौटने से पहले अपने शुरुआती कुछ साल पूर्वी अफ्रीका में बिताए. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा लॉन्ग आइलैंड के गार्डन सिटी हाई स्कूल से पूरी की.
Narendra Modi से मिले ओमप्रकाश सखलेचा, AI और खेती पर चर्चा
1984 दंगों के वकील एचएस फूलका BJP में शामिल, पहले AAP से लड़ चुके हैं चुनाव
सिम रैकेट का भंडाफोड़: 600 से ज्यादा भारतीय SIM कार्ड कंबोडिया में स्मगल
ट्रिपल तलाक का मामला फिर सुर्खियों में, पति ने फोन पर कहा
उमंग सिंघार ने महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल, सरकार से सख्त कानूनी समीक्षा की मांग
मंदाकिनी चौराहा पर शराब दुकान के खिलाफ फूटा गुस्सा, रहवासियों का जोरदार प्रदर्शन
NCP में सियासी हलचल, Parth Pawar ने किया Praful Patel और Sunil Tatkare का बचाव
