बिना चर्चा के 3.65 लाख करोड़ का बजट मंजूर
राज्य विधानसभा में बिना चर्चा के 3.65 लाख करोड़ का बजट मंजूर कर लिया गया। एक बार फिर एक साथ सभी विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा करना बहुमत के आधार पर स्वीकार किया गया। बीते साल यानी 2023—24 में भी इसी तरह एक साथ चर्चा का प्रस्ताव रखा गया था और विपक्ष के विरोध के बीच बिना चर्चा के 3 लाख 14 हजार 24 करोड़ का बजट पारित हो गया था। इस बार भी कुछ यही स्थिति देखने को मिली। सदन में विपक्ष लगातार नर्सिंग घोटाले सहित अन्य मुद्दों पर अक्रामक रवैया अपनाए हुए है। सत्ता पक्ष का कहना है कि विपक्ष के लगातार हंगामें और चर्चा नहीं होने देने के कारण ये स्थिति बनी है। सत्र की आज की कार्यसूची में 57 विभागों की बजट अनुदान मांगों पर चर्चा कराना शामिल किया गया था। इसके लिए 18 घंटे का समय तय हुआ था। यानी तय समय में भी चर्चा पूरी कराई जाती तो रातभर विधानसभा की कार्यवाही जारी रहना चाहिए थी..इसकी संभावना क्षीण थी।
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
