ब्रेंट क्रूड 104 डॉलर के करीब, कीमतों में बना हुआ उछाल
नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। मंगलवार सुबह 8:50 बजे के आसपास अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड करीब 4% की बढ़त के साथ 104 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता नजर आया। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड में भी मजबूती देखी गई, जिसमें करीब 4.39% की तेजी दर्ज की गई।
ट्रंप ने दिए नरमी के संकेत
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की है कि ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दोबारा खोलने के लिए दी गई समयसीमा बढ़ा दी गई है। साथ ही उन्होंने ईरान के ऊर्जा ढांचे पर प्रस्तावित हमलों को पांच दिनों के लिए टालने का फैसला किया है। यह कदम ऐसे समय पर आया है जब फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित यह अहम समुद्री मार्ग वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति के लिहाज से बेहद संवेदनशील बना हुआ है।
क्या है विशेषज्ञों की राय?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बना है। लाइवलोंग वेल्थ के संस्थापक और रिसर्च एनालिस्ट हरिप्रसाद के ने कहा कि हालिया तेजी की वजह पश्चिम एशिया में जारी तनाव में संभावित नरमी के संकेत हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की खबरों और ऊर्जा ढांचे पर हमलों को अस्थायी रूप से रोकने के ऐलान से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इससे यह उम्मीद जगी है कि यह संघर्ष, जिसने कच्चे तेल की कीमतों को बढ़ाया और वैश्विक मंदी की आशंकाओं को जन्म दिया था, अब धीरे-धीरे कम हो सकता है। हालांकि, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि स्थिति अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है और आने वाले दिनों में घटनाक्रम के आधार पर बाजार की दिशा तय होगी।
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
मिडिल-ईस्ट की जंग और भारत: आसमानी सरहद पर साइलेंट खतरे की आशंका
कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
एमपीएल ऑक्शन में 244 खिलाड़ियों पर लगी बोली, आशुतोष सबसे महंगे
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन
