संभल हिंसा को प्रशासन ने भाजपा के इशारे पर दिया अंजाम-अखिलेश
लखनऊ । समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संभल में हुई हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि प्रशासन ने भाजपा के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस लोगों को फंसाने का काम कर रही है, न्याय दिलाने का नहीं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘प्रशासन ने भाजपा के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया। अब किसी भी पार्टी के नेता को वहां जाने नहीं दिया जा रहा है। वे क्या छिपाना चाहते हैं? प्रशासन की भाषा देखिए। क्या लोकतंत्र में अधिकारियों को इस तरह का व्यवहार और भाषा की अनुमति दी जा सकती है? पता नहीं वे 10 तारीख तक क्या-क्या छिपाएंगे और कितना दबाव बनाएंगे। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में पुलिस सिर्फ लोगों को फंसाने का काम कर रही है, न्याय दिलाने का नहीं।’ स्वर्ण मंदिर में सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाये जाने पर उन्होंने कहा, ‘बहुत दुखद है, इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। जहां भी इस तरह के आयोजन हो वहां सुरक्षा मिलनी चाहिए।’
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
