मैनपुरी में 5 वर्षीय मासूम से रेप
मैनपुरी । मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 5 वर्षीय मासूम से रेप किया गया है। परिजनों का आरोप है कि यह मासूम बच्ची घर पर अकेली थी सभी परिजन खेत पर गए थे तभी गांव के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसको लहूलुहान स्थिति में छोड़कर फरार हो गया। घर पहुंची मां ने मासूम की हालत देखकर पैरो तले जमीन खिसक गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिले के आलाधिकारियों ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। यह मामला दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव से जुड़ा है।
जानकारी के अनुसार गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी पत्नी बीते मंगलवार को खेतों में हो रही धान की रोपाई करने खेत गए थे उनके घर पर 5 वर्षीय मासूम बच्ची अकेली थी तभी गांव का एक 35 वर्षीय युवक उसको अकेला देखकर घर में घुस आया और उसके साथ दरिंदगी की। मासूम बच्ची घर में चीखती-चिल्लाती रही लेकिन आसपास कोई मौजूद नहीं था। जब उसकी मां खेतों से लौटकर आई तो उसने आरोपी को घर से निकलते देखा। उसने घर के कमरे में जाकर देखा तो उसकी बच्ची लहूलुहान स्थिति में पड़ी थी। उसके द्वारा चीखने-चिल्लाने और शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण उसके घर पर इकट्ठा हो गए।
परिजन पुलिस को सूचना देकर लहूलुहान मासूम को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने परिजनों से मिलकर घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विनोद कुमार सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमों का गठन कर दिया है। यह टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही हैं। वहीं अस्पताल में भर्ती मासूम का चिकित्सकों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है।
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
