तेज धूप में सिरदर्द से बचने के आसान उपाय
बहुत से लोगों को सीधे धूप में आने पर सिरदर्द जैसी समस्याएं होती हैं। यह स्थिति कभी-कभी शरीर में पानी की कमी, नींद की कमी या तनाव के कारण और भी बढ़ जाती है। जिस कारण बहुत से लोग घर से बाहर निकलने में भी काफी कतराते हैं।अगर आप भी इस दिक्कत से जूझ रहे हैं तो ये लेख आपके काम का होने वाला है। हालांकि, इस समस्या से राहत पाने के लिए बहुत से आसान और प्रभावी घरेलू उपाय मौजूद हैं। इन उपायों को अपनाकर आप धूप में निकलने के दौरान होने वाले सिरदर्द को कम कर सकते हैं और अपने दिनचर्या को आराम से जारी रख सकते हैं।
सिकाई करें
माथे और गर्दन पर ठंडे पानी का कपड़ा रखने या आइस पैक रखने से रक्त वाहिकाओं में संकुचन आता है और दर्द कम होता है। इसे दिन में 10–15 मिनट तक दो से तीन बार किया जा सकता है। यह उपाय विशेष रूप से गर्मी और सूर्य के कारण होने वाले सिरदर्द में फायदेमंद है। इससे आपको तत्काल आराम मिलेगा।
हाइड्रेशन
धूप में निकलते समय शरीर में पानी की कमी सिरदर्द बढ़ा सकती है। पर्याप्त मात्रा में पानी और नारियल पानी पीते रहें। नारियल पानी शरीर को ताजगी देता है और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है, जिससे सिरदर्द कम होता है। अगर नारियल पानी उपलब्ध नहीं है तो अपने साथ ठंडे पानी की बोतल हमेशा रखें और बीच-बीच में पानी पीते रहें।
छायादार जगह पर रहें
सीधी धूप में लंबा समय बिताने से सिरदर्द और थकान बढ़ सकती है। हमेशा छाया, पेड़ या छतरी का उपयोग करें। धूप से बचने के लिए हल्के रंग के कपड़े पहनना और टोपी या हैंडस्कार्फ का इस्तेमाल करना भी मददगार है। तेज धूप ही सिरदर्द की सबसे बड़ी वजह है।
हल्का भोजन करें
भारी, तैलीय या मसालेदार भोजन से सिरदर्द बढ़ सकता है। हल्का और संतुलित भोजन लें, जिसमें फल, सब्ज़ियां और दही शामिल हों। भोजन में नमक और शक्कर का संतुलित उपयोग भी जरूरी है। जंक फूड से तो दूरी बनाकर ही रखें।
आराम और नींद
पर्याप्त नींद और आराम सिरदर्द को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन, गहरी साँस या हल्की स्ट्रेचिंग करें। नींद पूरी न होने पर माइग्रेन या सामान्य सिरदर्द की संभावना बढ़ जाती है।
Narendra Modi से मिले ओमप्रकाश सखलेचा, AI और खेती पर चर्चा
1984 दंगों के वकील एचएस फूलका BJP में शामिल, पहले AAP से लड़ चुके हैं चुनाव
सिम रैकेट का भंडाफोड़: 600 से ज्यादा भारतीय SIM कार्ड कंबोडिया में स्मगल
ट्रिपल तलाक का मामला फिर सुर्खियों में, पति ने फोन पर कहा
उमंग सिंघार ने महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल, सरकार से सख्त कानूनी समीक्षा की मांग
मंदाकिनी चौराहा पर शराब दुकान के खिलाफ फूटा गुस्सा, रहवासियों का जोरदार प्रदर्शन
NCP में सियासी हलचल, Parth Pawar ने किया Praful Patel और Sunil Tatkare का बचाव
