पुलिस चौकी के सामने भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
दतिया|मध्य प्रदेश के दतिया में 31 मार्च मंगलवार की सुबह-सुबह कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने पुलिस चौकी के सामने ही भाजपा पार्षद को गोलियां से भून डाला. बदमाशों ने सेवढ़ा चुंगी पर वार्ड क्रमांक 1 के भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की 4-5 हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी. सबसे ज्यादा हैरान कर देने वारदात तो ये है कि हत्यारों ने कल्लू कुशवाहा को ठीक पुलिस चौकी के सामने ही मौत के घाट उतार दिया|
पुलिस को चकमा देकर हत्यारें मौके से फरार
हत्या की घटना को अंजाम देने बाद हत्यारें मौके से फरार भी हो गए. शहर में चरमराती कानून व्यवस्था और बदमाशों के हौसले बुलंद देख लोगों के अंदर डर का माहौल हैं. जानाकरी के मुताबिक भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा हनुमान मंदिर से पूजा-पाठ करके वापस लौट रहे थे. इसी दौरान थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सेवढ़ा चुंगी के पास पहले से घात लगाए बैठे करीब 5–6 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी|
पार्षद खुद एक हत्या के मालले में गए थे जेल
गोली लगने से पार्षद की मौके पर ही मौत हो गई. इस हत्याकांड के तार एक पुरानी रंजिश से जुड़े बताए जा रहे हैं, गौरतलब है कि मृतक कल्लू कुशवाहा खुद एक हत्या के मामले में दोषी थे. कल्लू कुशवाहा को पूर्व पार्षद बालकिशन कुशवाहा की हत्या के मामले में दतिया न्यायालय ने आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई थी. उम्रकैद की सजा होने के बाद, कल्लू कुशवाहा को करीब 4 महीने पहले ही जमानत (Bail) मिली थी, जिसके बाद वे जेल से बाहर आए थे|
आधे घंटे तक पड़ा रहा शव, जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि पार्षद का शव करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा. पास में पुलिस चौकी होने के बावजूद तत्काल पुलिस बल नहीं पहुंच सका, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव कंबल से ढका गया और फिर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पार्षद के शरीर में कई गोलियां लगी हैं, जिससे रोड पर काफी खून बह गया. वारदात को अंजाम देकर भागे बदमाशों की तलाश में भी पुलिस लग गई है|
विपक्षी एकजुटता की कमी ने बिगाड़ा ममता का खेल, सियासी समीकरण बदले
अंबिकापुर निगम की सफाई व्यवस्था ठप, भुगतान विवाद में घिरी स्वच्छता प्रभारी की पत्नी
शराब घोटाला मामले में Anil Tuteja को SC से बेल, मिली अहम राहत
इंडिगो फ्लाइट में अचानक ब्लैकआउट, 25 मिनट तक बिना AC और लाइट के फंसे यात्री
स्वीडन दौरे के बाद नॉर्वे पहुंचे पीएम मोदी, भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत
दिल्ली से हार के बाद भड़की राजस्थान रॉयल्स, कप्तान और कोच ने मैदान पर जताया गुस्सा
RCB ने प्लेऑफ में बनाई जगह, अब बाकी 3 सीटों के लिए 5 टीमों के बीच मुकाबला तेज
