मघड़ा मंदिर हादसा: सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख, 6-6 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
मघड़ा मंदिर हादसा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित मघड़ा शीतला देवी मंदिर में हुई भगदड़ की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि वे इस घटना से व्यक्तिगत रूप से मर्माहत हैं। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है और घायलों की त्वरित सहायता के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।
मुआवजे का ऐलान
मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के आश्रितों के लिए तत्काल आर्थिक मदद की घोषणा की है। सरकारी आदेश के अनुसार आपदा प्रबंधन विभाग से प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री राहत कोष से अतिरिक्त 2 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इस तरह से प्रत्येक पीड़ित परिवार को 06-06 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
घायलों के इलाज के लिए मॉडल अस्पताल को निर्देश
हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं का इलाज वर्तमान में बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल में चल रहा है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर चिकित्सा केंद्रों में शिफ्ट करने का भी विकल्प खुला रखने को कहा है।
वरीय अधिकारी मौके पर, राहत कार्य तेज
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के तुरंत बाद वरीय अधिकारी और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में मची अफरा-तफरी को नियंत्रित कर लिया गया है। मुख्यमंत्री स्वयं पूरी स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और उन्होंने अधिकारियों को घटना के कारणों की विस्तृत जांच करने का भी आदेश दिया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
