अस्पताल में गंदगी देख भड़के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, खुद सफाई में जुटे
Gwalior : ग्वालियर के हजीरा में बने सिविल अस्पताल का ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने निरीक्षण किया था. इस दौरान पानी की टंकियों के पास हो रही गंदगी देखकर वे नाराज हो गए और खुद झाडू उठाकर सफाई करने लग गए. मंत्री तोमर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. मंत्री को सफाई करते देख अस्पताल स्टाफ और अन्य लोग भी सक्रिय हो गए. मंत्री तोमर ने कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
लापरवाही होने पर जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई – मंत्री
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अधिकारियों काे अस्पताल परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई करने के निर्देश दिए हैं. खासकर पानी की टंकियों के आसपास स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है. उनका कहना है कि पानी टंकियों के पास गंदगी होने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी हो सकती है, इसलिए इन स्थानों का विशेष ध्यान रखा जाए. मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
पहले भी सार्वजानिक स्थानों पर कर चुके हैं सफाई
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर इससे पहले भी कई सार्वजानिक जगहों पर इस प्रकार से खुद सफाई करते दिखे हैं. उनके ऐसे कार्य और सख्ती हमेशा से अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का पूरा अहसास कराते हैं.मंत्री का अस्पताल परिसर में पानी की टंकी को साफ करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है. कुछ लोग उनके इस कार्य की सराहना कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला काम बता रहे हैं.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
