राजगढ़ दौरे पर मंत्री गौतम टेटवाल ने किया मजेदार प्रदर्शन, मूली-अमरूद खाकर लोगों को हंसाया
भोपाल | भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप के राजगढ़ दौरे के दौरान खिलचीपुर नाके पर कृषि विभाग द्वारा लगाए गए जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार का उद्घाटन हुआ. प्रभारी मंत्री के साथ मंत्री नारायण सिंह पवार, मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक और अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे. रिबन काटने के बाद जब सभी नेता जैविक हाट में लगे स्टॉलों का निरीक्षण कर रहे थे, तभी एक रोचक नजारा सामने आया|
गौतम टेटवाल दुकान से मूली उठाकर खाने लगे
निरीक्षण के दौरान सब्जी की एक दुकान पर मंत्री गौतम टेटवाल ने बिना रुके एक मूली उठाई और खाते हुए आगे बढ़ने लगे. कुछ कदम आगे बढ़े उनके आगे चल रहे एक कार्यकर्ता का हाथ पकड़ा और कहा चल हट… फिर एक दुकान से उन्होंने दो अमरूद (जामफल) उठा लिए और दोनों हाथों में लेकर खाने लगे. मंत्री को मूली और अमरूद खाते देख आसपास मौजूद लोग हंसने लगे, लेकिन वे मुस्कुराते हुए बेपरवाह अंदाज़ में चलते रहे |
मंत्री ने कहा-एक किलो कार्यालय ले आना
इतना ही नहीं, आगे एक दुकान पर कच्ची हल्दी देखकर मंत्री टेटवाल रुके. दुकानदार ने बताया कि हल्दी पूरी तरह जैविक है. इस पर मंत्री जी ने चलते-चलते दुकानदार से कहा, “एक किलो कार्यालय लेकर आना.” जैविक हाट के इस निरीक्षण के दौरान मंत्री टेटवाल का सहज और बेबाक अंदाज़ चर्चा का विषय बना रहा |
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
