सागर में पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज करणी सैनिकों ने एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन कर कीर्तन किया
सागर। आज दिनांक 8 दिसंबर 2025 को करणी सेना परिवार के सदस्यों ने बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया एवं "रघुपति राघव राजा राम "का कीर्तन पुलिस को चिर निद्रा से जगाने के लिए किया। करणी सैनिकों के आरोप हैं कि पुलिस अधीक्षक विकाश शहवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा को पूर्व में अपनी मांगों के चलते सौपे गए ज्ञापनों पर आज दिनांक तक कोई ठोस कार्यवाही नही की गई। करणी सेना परिवार जिला सागर द्वारा 1 वर्ष की अवधि में दिए गए करीब 6 ज्ञापनों में पुलिस प्रशासन द्वारा कोई भी निराकरण नही किये जाने के विरोध में करणी सैनिको ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और रघुपति राघव राजा राम का कीर्तन किया। करणी सेना ने बताया है कि अभी आंशिक धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं, अगर उक्त माँगे नही मानी जाती तो जीवन सिंह शहपुरा की मंशा अनुसार बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

करीब 1 घण्टे के धरना प्रदर्शन के दौरान डीएसपी अजय सनकत बात करने आये पर करणी सैनिको ने कीर्तन जारी रखा, इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा के बार बार आश्वासन के बाद करणी सैनिक धरना प्रदर्शन से उठे। करणी सेना ने बताया हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर के आहवान पर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन 21 दिसंबर को हरदा में हैं, इस के बाद अगर सागर पुलिस का रवैया नही बदला तो अगला बड़े स्तर का धरना प्रदर्शन सागर में होगा। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शैलेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह ठाकुर, अक्षय प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह ठाकुर, सचिन सिंह राजपूत, गजेंद्र ठाकुर, भूपेंद्र सिंह राजपूत,अक्षय सिंह ठाकुर,भानु प्रताप सिंह, गोविंद राजपूत, जितेंद्र सिंह खुरई, राम राजा चढ़ा, कार्तिक सिंह, आरव सिंह सदर एवं बड़ी संख्या में करणी सैनिक मौजूद थे।
सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से शिक्षकों को राहत, राज्य सरकार की अपील खारिज
बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
जबलपुर हादसा: रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, 2 की मौत
Amazon India का मेगा निवेश, वेलफेयर और ऑपरेशंस पर 2800 करोड़ रुपये
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% पास, बेटियों ने मारी बाज़ी
