किंग खान ने मनाया बर्थडे अपने अंदाज़ में, थिएटर में फैंस संग किया जश्न, मन्नत के बाहर लगा हुजूम
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान 2 नवंबर 2025 को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर मन्नत के बाहर इंतजार कर रहे फैंस से नहीं मिल सके और इसके लिए माफी भी मांगी। उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी रीजन्स से अधिकारियों ने उन्हें बाहर न निकलने की सलाह दी थी। मगर उन्होंने मुंबई के बाल गंधर्व रंग मंदिर थिएटर में एक स्पेशल मीट-अप का आयोजन किया, जहां से वीडियो और फोटोज सामने आए हैं।
शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर लोगों से खचाखच भरे थिएटर की झलक दिखाई है। उन्होंने उनके साथ अपना एक वीडियो बनाया है और लिखा है, 'मेरे जन्मदिन को हमेशा की तरह खास बनाने के लिए शुक्रिया। कृतज्ञता से भरा हुआ... और आपमें से जिनसे मैं नहीं मिल पाया, उनसे जल्द ही मिलूंगा। सिनेमाघरों में और अगले जन्मदिन पर। लव यू।'
फैंस से मिले शाहरुख खान
शाहरुख खान ने इस दौरान केक भी काटा और उन्हें पपाराजी ने अपने कैमरे में उतार लिया। यहां उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद थीं, जो उनकी मदद कर रही थीं। इसके अलावा, एक्टर जैसे ही थिएटर के बाहर दिखाई दिए, फैंस उनसे हाथ मिलाने के लिए दौड़ पड़े। इसके पहले उन्होंने एक्स पर लिखा था, ' 'अथॉरिटीज की सलाह पर मैं बाहर आकर आप सभी प्यारे लोगों से नहीं मिल पाऊंगा, जो मेरा इंतजार कर रहे हैं। आप सभी से मैं माफी मांगता हूं। मुझे बताया गया है कि बाहर भीड़ को कंट्रोल करने की समस्या को देखते हुए सभी सिक्योरिटी के लिए ये कदम उठाया गया है।'
शाहरुख फिल्म फेस्टिवल की धूम
बता दें कि एक्टर के जन्मदिन के मौके पर शाहरुख फिल्म फेस्टिवल मनाया जा रहा है। 30 से ज्यादा शहरों के 75 से ज्यादा थिएटर्स में उनकी फिल्में दिखाई जा रही हैं। इसमें कभी हां कभी ना, दिल, देवदास, मैं हूं ना, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, ओम शांति ओम और जवान शामिल हैं।
Tamil Nadu Elections 2026: BJP की पहली लिस्ट जारी, 27 उम्मीदवार घोषित, अन्नामलाई बाहर
बिलासपुर में हाई कोर्ट के वकील से 3 करोड़ की ऑनलाइन ठगी
केरल में पीएम मोदी का तीखा हमला: ‘अब गांधी वाली कांग्रेस खत्म
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटरी पर लौटी 14 ट्रेनें
अमेरिकी सांसदों का MATCH एक्ट पेश, चीन की सेमीकंडक्टर पहुंच पर रोक
ईरान युद्ध के बीच कुवैत की सरकारी तेल रिफाइनरी पर तीसरी बार हमला
MP में गैस किल्लत के बीच ठगी, 30 सिलेंडर लेकर कर्मचारी फरार
