शहर में बनेगा आधुनिक रेस्ट हाउस, भूमिपूजन की तैयारी पूरी, मंत्री पंवार ने किया निरीक्षण
30 सितंबर 2025 राजगढ़ मप्र.
ब्यावरा में जल्द ही एक नए और आधुनिक रेस्ट हाउस का निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। रेस्ट हाउस के निर्माण हेतु भूमिपूजन की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। इस सिलसिले में प्रदेश सरकार के मंत्री नारायण सिंह पंवार ने स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों और निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस रेस्ट हाउस में 4 अत्याधुनिक सुइट्स का निर्माण किया जाएगा, जिससे नगर में आगंतुकों को उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। निरीक्षण के दौरान मंत्री पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। इसी कड़ी में ब्यावरा को भी नए रेस्ट हाउस का उपहार मिलने जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि नगरवासियों और आगंतुकों को शीघ्र ही इसका लाभ मिल सके।
नवीन दशहरा मैदान पर दशहरा की तैयारियों को लेकर मंत्री पंवार ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
शहर के नवीन दशहरा मैदान पर आगामी दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंत्री पंवार ने आज स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और नगर पालिका अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री पंवार ने रावण दहन मंच की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और दर्शकों की सुविधा के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दशहरा मैदान पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं और नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अमित शर्मा, एसडीएम गोविंद कुमार दुबे, उपयंत्री पीआईयू एम एस नरवरिया, एसडीओ PWD प्रेम नारायण धनवाल, नगर पालिका सीएमओ इकरार अहमद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट स्थिर रखने का फैसला किया
एमपी नगर में ट्रैफिक सिस्टम फेल, रोजाना जाम से लोग परेशान
मौसम का रुख बदला: केदारनाथ और यमुनोत्री में बर्फ़बारी, ठिठुरन बढ़ी
अंबिकापुर में 'लखपति दीदी' योजना से महिलाओं को नई पहचान मिली
सीजफायर कुछ घंटे भी नहीं टिका: UAE-कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमला, ईरान में बड़ा धमाका
अमेरिका-ईरान सीजफायर पर भारत का बयान: समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
