वीकेंड पर मचने वाला है धूम अक्टूबर की शुरुआत में रिलीज होंगी कई बड़ी फिल्में और सीरीज
मुंबई: अक्तूबर की दस्तक के साथ सिनेप्रेमियों को मनोरंजन की तगड़ी खुराक मिलने वाली है। थिएटर्स में भीड़ जुटेगी इसकी पूरी संभावना है, क्योंकि बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' 02 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। इसके अलावा 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी कतार में है। मगर, जिन्हें घर बैठे ओटीटी पर बढ़िया फिल्में और सीरीज का लुत्फ उठाना है, उन दर्शकों के लिए भी मनोरंजन की कमी नहीं रहने वाली। अक्तूबर के पहले सप्ताह काफी कुछ है खास। पढ़िए इस रिपोर्ट में...
'मद्रासी'
अक्तूबर की पहली तारीख को दर्शकों के बीच साउथ की फिल्म 'मद्रासी' पहुंच रही है। शिवकार्तिकेयन, रुक्मणि वसंत, विद्युत जामवाल और बीजू मोहन अभिनीत फिल्म थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर 01 अक्तूबर से स्ट्रीम होगी। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है।
'13th'
इसके अलावा '13th: सम लेसन आर नॉट नॉट इन क्लासरूम' भी 01 अक्तूबर को ओटीटी पर आएगी। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी। इस वेब सीरीज में गगनदेव रिअर, परेश पाहुजा, प्रदान्या मोटघरे जैसे सितारे हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा है।
'डाकुआं दा मुंडा 3'
अगर आप पंजाबी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो इस सप्ताह आपके लिए दिलचस्प ट्रीट है। इसी वीक पंजाबी एक्शन और क्राइम थ्रिलर फिल्म 'डाकुआं दा मुंडा 3' भी ओटीटी पर आ रही है। यह फिल्म जी5 पर 2 अक्तूबर से स्ट्रीम होगी।
'द गेमः यू नेवर प्ले अलोन'
साउथ एक्ट्रेस श्रद्धा श्रीनाथ की वेब सीरीज 'द गेमः यू नेवर प्ले अलोन' भी इस वीक की लिस्ट में है। यह क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर वेब सीरीज 02 अक्तूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें विविया संत और हेमा भी अहम रोल में हैं।
'प्ले डर्टी'
इस बार की लिस्ट में इंग्लिश फिल्म 'प्ले डर्टी' भी है। यह 01 अक्तूबर 2025 से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध रहेगी। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें मार्क वह्ल्बेर्ग, मार्क वाह्लबर्ग, लेकीथ स्टैनफील्ड, रोजा सालाजार और टोनी शालहौब जैसे स्टार्स नजर आएंगे।
'एबॉट एलेमेंट्री सीजन 5' और 'मॉनस्टरः द एड गीन स्टोरी'
इसके अलावा 'एबॉट एलेमेंट्री सीजन 5' का इंतजार भी इस वीक पूरा हो रहा है। यह 02 अक्तूबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा 'मॉनस्टरः द एड गीन स्टोरी' वेब सीरीज 03 अक्तूबर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसी वीक से 'बिग बॉस तमिल सीजन 9' भी दस्तक दे रहा है। यह 05 अक्तूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
