धांसू प्रेजेंटेशन से चमका शहर: पीएम मोदी के सामने पेश होगा छिंदवाड़ा का स्वच्छता कमाल
छिंदवाड़ा: जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए इनोवेशन 'वॉश ऑन व्हील्स स्कीम' को अब राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिलेगी. क्योंकि भोपाल में होने वाले महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना का प्रेजेंटेशन देखेंगे. इसके पहल के तहत ग्रामीण क्षेत्र के टॉयलेट और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की जाती है.
शौचालय के सफाई के लिए किया गया है इनोवेशन
दरअसल, देखा जाता है कि ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी भवन या सार्वजनिक स्थानों में बनाए गए शौचालय देखरेख और साफ सफाई के अभाव में बर्बाद होते हैं. स्वच्छ भारत मिशन को गति मिल सके और लोग इनका उपयोग कर सके और और इन शौचालय की देखरेख हो सके, इसलिए जिला प्रशासन ने एक इनोवेशन किया है. इस इनोवेशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे बेरोजगार लोगों को जोड़ा, जो स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग भी कर सकें और उनकी आमदनी भी हो सके.5
जिला प्रशासन ने दिया किट, गांव-गांव जाकर सफाई
'वाश ऑन व्हील्स योजना' के तहत जिला प्रशासन में स्वच्छता साथी को एक किट दी. जिसमें प्रेशर मशीन, झाड़ू पोछा और साफ सफाई के उपकरण दिए गए. इन्हें लेकर स्वच्छता साथी अपने खुद के दो पहिया वाहनों में गांव तक पहुंचते हैं और साफ सफाई करते हैं. इसके लिए उन्हें 250 रुपए से लेकर ₹500 तक मेहनत दी जाती है. जिला प्रशासन ने एक बारकोड भी तैयार किया है, इसे स्कैन करने के बाद सीधे स्वच्छता साथी के मोबाइल में मैसेज पहुंचता है कि उन्हें किस गांव में जाकर सफाई करना है और फिर वे वहां जाकर सफाई कर देते हैं.5
मध्य प्रदेश में हुआ लागू, मोदी के सामने होगा प्रेजेंटेशन
छिंदवाड़ा जिला प्रशासन के इस इनोवेशन को देखकर CM मोहन यादव भी गदगद हुए. उन्होंने इस योजना को पूरे मध्य प्रदेश में लागू करने के लिए मंजूरी दे दी है. इसके बाद अब भोपाल में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में इसका प्रेजेंटेशन दिया जाएगा था कि इस तरह के कार्यक्रम पूरे देश में चलाए जा सके.
Narendra Modi से मिले ओमप्रकाश सखलेचा, AI और खेती पर चर्चा
1984 दंगों के वकील एचएस फूलका BJP में शामिल, पहले AAP से लड़ चुके हैं चुनाव
सिम रैकेट का भंडाफोड़: 600 से ज्यादा भारतीय SIM कार्ड कंबोडिया में स्मगल
ट्रिपल तलाक का मामला फिर सुर्खियों में, पति ने फोन पर कहा
उमंग सिंघार ने महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल, सरकार से सख्त कानूनी समीक्षा की मांग
मंदाकिनी चौराहा पर शराब दुकान के खिलाफ फूटा गुस्सा, रहवासियों का जोरदार प्रदर्शन
NCP में सियासी हलचल, Parth Pawar ने किया Praful Patel और Sunil Tatkare का बचाव
