राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार की मौजूदगी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि सहित आम नागरिक रहे मौजूद

सुरेशशर्मा, प्रधान संपादक
ब्यावरा। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा यात्रा के तहत स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हर घर तिरंगा लहराने के उद्धेश्य से देश सहित प्रदेशभर में लोगों को जागरूक करने तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार की मोजूदगी में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान राष्ट्रीय गीत की धुन पर बड़ी संख्या में तिरंगा लेकर सड़को पर निकला लोगों का हुजूम देख नगर वासियों के मन में देश प्रेम उमड़ा और हर कोई तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हो गया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र के नागरिक सहित जनप्रतिनिधि भी अपने अपने वाहन पर तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार, सांसद रोडमल नागर ने गुना नाका स्थित नेताजी सुभाषचंद्र जी बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा फहरा कर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा गुना नाका,एबी रोड, बस स्टेंड सिटी थाना होते हुए पीपल चौराहा पहुंची जहां नगर पालिका कॉम्प्लेक्स विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन हुआ। यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों सहित बडी संख्या में देश प्रेमी नागरिक मौजूद रहे।
बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए देश प्रेमी
मंगलवार को ब्यावरा शहर में निकली तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित नगर के देश प्रेमी शामिल हुए। जिन्होंने अपने हाथों में तिरंगा लिए हर घर तिरंगा लहराने का संदेश नगरवासियों को दिया। इसी क्रम में सिटी थाना प्रभारी वीरेंद्र धाकड़, देहात थाना प्रभारी गोविंद मिना के नेतृत्व में पुलिस प्रसाशन ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा सिटी थाना से प्रारंभ हुई जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः शहर थाना पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान नगर राष्ट्र भक्ति में लीन दिखाई दिया।