सुरेशशर्मा, प्रधान संपादक

राजगढ़।मध्यप्रदेश के राजगढ़ में मंगलवार को शासकीय सीएम राइज विद्यालय जीरापुर, जीरापुर क्षेत्र के अनेक शासकीय और अशासकीय विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर, राजगढ़ में कन्या एवं बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय हाई स्कूल समेली, माध्यमिक विद्यालय तलोडी, शासकीय स्कूल चाटूखेड़ा आदि विद्यालयों में मां अहिल्याबाई बाई होलकर की पुण्य तिथि मनाई। शासकीय स्कूल पांद मैं डॉक्टर सरिता शर्मा द्वारा मां अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
 शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल करनवास, शासकीय हाई स्कूल  ओडपुर,  नेताजी सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय ब्यावरा, खुशियों के ओटला, प्रोग्रेसिव हाइट स्कूल, ब्यावरा पब्लिक स्कूल, ब्यावरा, सुठालिया में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित जिले भर में लगभग 7000 से 8000 छात्र-छात्राओं के बीच में पुण्य श्लोका मां अहिल्याबाई होलकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।

 उनके द्वारा न्याय प्रिय अनुशासन प्रिय और उच्च कोटि की विद्वत्ता के बारे में कहानी और किस्सा के माध्यम से बच्चों को उनके जीवन के अभिन्न अमूल्य पहलुओं का अनुभव कराया ।शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय करनवास में प्राचार्य महेश यादव के द्वारा मुख्य वक्ता के रूप मे रहे और उन्होंने मां अहिल्याबाई के जीवन पर उद्बोधन दिया। इस अवसर महेश यादव के द्वारा बताया गया कि पुण्य श्लोक देवी अहिल्याबाई ने भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर अपना कार्य निस्वार्थ भाव से किया। वह एक कोमल हृदय प्रशासिका रही एवं उन्होंने अनेकों अनेक मंदिरों का जीर्णोद्धार किया। साथ ही उन्होंने महेश्वर को अपनी राजधानी बनाया तथा अनेक उद्योग धंधों को स्थापित किया। करनवास स्कूल में कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एस एन भट्ट के द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित था।