सुरेशशर्मा, प्रधान संपादक

ब्यावरा। मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार की गरीमामयी उपस्थिति में एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद ब्यावरा पवन कुशवाह के नेतृत्व में मंगलवार को हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान के तहत एक विशाल रैली निकाली गई। इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी रईस खांन ने समस्त कर्मचारी, शासकीय बालक हाई स्कुल राजगढ रोड के छात्र एवं कन्या शाला स्कुल की छात्राएं, शिक्षकगण तथा महिला बाल विकास की आंगनबाडी कार्यकर्ता व साहिकाओं के साथ मिलकर तिरंगा फहराने हेतु जनता को जागरूक किया। रैली शासकीय बालक हाई स्कुल ब्यावरा से प्रारम्भ होकर एबी रोड, मॉ वेष्णवदेवी मन्दिर, सिटी थाने के सामने से पीपलचौराहा होते हुए पुनः शासकीय बालक हाई स्कुल राजगढ रोड पहुंची जहां रैली का समापन हुआ। इस दौरान  नारायण सिंह पंवार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) म.प्र. शासन भोपाल द्वारा सभी को शपथ दिलाई गई तथा संबोधित करते हुये स्थल पर मौजूद सभी को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा लगाने हेतु लोगो को जागरूक किया गया। इस दौरान नारायण सिंह पंवार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) म.प्र. शासन भोपाल, पवन कुशवाह अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका ब्यावरा, अमित शर्मा भाजपा जिला महामंत्री, अरविन्द शर्मा भाजपा कोषाध्यक्ष, गोपाल बादशाह, गोपाल जाटव,  रामबाबू प्रजापति पार्षद,  हेमलता शर्मा पार्षद, अजय चौहान, इन्दरसिंह लववंशी, राजू यादव व अन्य जनप्रतिनिधि एवं सुभाष अलावे तहसीलदार ब्यावरा, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, एवं निकाय के समस्त कर्मचारीगण व महिला बाल विकास की आंगनबाडी कार्यकर्ता ,साहियकाए एवं शासकीय बालक हाई स्कुल के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राए मौजूद रहे।