सुरेशशर्मा, प्रधान संपादक

राजगढ़। राजगढ़ जिला मुख्यालय के नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला। वेतन नही मिलने से आ रही आर्थिक समस्याओं से परेशान नगर पालिका के कर्मचारियों ने सोमवार को एकत्रित होकर नगर पालिका के गेट पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने के बाद नगर पालिका  कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन दिया। वही ज्ञापन के माध्यम से मांगी गई मांगों पर जल्द सुनवाई करने की बात कही। कर्मचारियों चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द हमारी मांगे स्वीकार नही हुई तो संगठन के कर्मचारी बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

न्यूज़ सोर्स : संवाददाता: लखन गुर्जर राजगढ़