महिलाओं ने शहर में निकाली कलश यात्रा, सभी शिवालय पहुंच महादेव का किया जलाभिषेक

सुरेश शर्मा, प्रधान संपादक
ब्यावरा। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना और भक्ति में लीन होने का महीना है। इस माह में रिमझिम वर्षा भक्तों की भक्ती को और आनंदमयी कर देती है। इस पवित्र माह में भगवान भोलेनाथ की आराधन के लिए महिलाएं व पुरूष नित नए भावों से प्रत्येक दिवस भगवान की भक्ती में ढूबते हुए आनंद ले रहे है। रविवार को भी श्रावन मास की सप्तमी तिथि के अवसर पर जूना ब्यावरा और शहर के अन्य इलाकों की सैकड़ों महिलाओं ने शहर में कलश यात्रा निकालकर सभी शिवालयों का जलाभिषेक किया। महिलाएं रविवार सुबह सर्वप्रथम चंपालाल जी के बगीचा स्थित अति प्राचीन शिवालय पर भगवान का जलाभिषेक किया। इसके उपरांत सभी उम्र की महिलाएं ढोल ढमाकों के साथ भजन गाते हुए जलों के कलश सिर पर रखकर ध्वज पताकाओं के साथ यात्रा के स्वरूप में अंजनी लाल मंदिर धाम पहुंची। जहां सभी ने भगवान द्वादश ज्योर्तिलिंगेष्वर का जलाभिषेक किया। यहां से सभी महिलाएं विभिन्न टोलियों में इंदौर नाका स्थित प्राचीन रामेष्वर षिवालय पर पहुची और जलाभिषेक किया, इसी तरह महिलाओ शहर के सभी प्राचीन षिवालयों का जलाभिषेक किया। शहर कावड़ यात्रा का समापन बस स्टेंड के सामने सेठजी के बगीचा प्राचीन षिवालय काषी विष्वनाथ मंदिर पर भगवान का जलाभिषेक किया। दिन भर महिलाओ का यात्रा का दौर चलता रहा।