मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अन्तर्गत आभार सह उपहार कार्यक्रम आयोजित, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार हुए सम्मिलित

सुरेशशर्मा, प्रधान संपादक
ब्यावरा। नगर पालिका परिषद द्वारा शनिवार को स्थानीय कृषि उपज मंडी में लाडली बहना योजना हितग्राहियों हेतु प्रस्तावित आभार सह उपहार कार्यक्रम आयोजियोत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार सम्मिलित हुए। अयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्योपुर जिले में मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिसमे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्रावण मास, रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में एक मुक्त राशि 1500 रुपये लाडली बहना लाभांतियों के खाते में प्रदान की, जिसमे 1250 लाडली बहना योजना के तो 250 रुपये रक्षाबन्धन पर उपहार के रूप में बहनों को दिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री उज्जवल योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, ऐसे ही अनेकों योजनाओं के हितग्राहियों को सीधे खाते में मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री द्वारा राशि डाली गई।
लाडली बहनों ने राज्यमंत्री श्री पंवार को बांधी राखी
कृषि उपज मंडी में अयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ में सभी लाडली बहनों ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार को राखी बांधी। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वलंबी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं को स्वस्थ सहायता समूह से जोड़कर नई-नई तकनीक व रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बना रही है। आज हमारी माता बहने ड्रोन उड़ा रही, ड्रोन दीदीया बन रही है। आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1250 रुपए लाडली बहनों के वह इस माह रक्षाबंधन के उपहार के रूप में 250 रुपए अतिरिक्त राशि बहनों के खाते में श्योपुर के विजयपुर से सिंगल क्लिक से डाली है। कार्यक्रम को पूर्व राज्य मंत्री बद्रीलाल यादव, जिला महामंत्री अमित शर्मा, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह ने भी संबोधित किया। इस अवसर नपा पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में लाडली बहना हितग्राही उपस्थित थी।
महिला समूह को 01 करोड़ 47 लाख राशि वितरण
विधानसभा ब्यावरा अंतर्गत कुल 64152 लाड़ली बहना को 9 करोड़ 62 लाख अट्ठाइस हजार की राशि अंतरित की गई। वही मध्यप्रदेश मे 1.29 करोड़ लाड़ली बहना को कुल 1897 करोड़ राशि अंतरित की गई। मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में आजीविका मिशन ब्यावरा द्वारा मंत्री श्री पंवार के करकमल से महिला समूह को 01 करोड़ 47 लाख राशि वितरण की, जिसमें 620 महिलाएं शामिल है। इसमें आजीविका मिशन के दीपक कौशिक, पंकज शर्मा, विष्णु दांगी, रंजीत शिर्के एवं समस्त एसी सी सी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।